भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बीच रिंकू सिंह ने शादी करने से किया मना

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर बड़े ही बेसब्री से इंतजार हो रहा था।पर अब इस शादी को टाल दिया गया है।
लखनऊ के एक होटल में धूमधाम से सगाई करने के बाद इस साल 8 नवंबर को दोनों सातफेरे लेने वाले थे लेकिन शादी टलने के कारण अचानक शादी की तैयारी पर ब्रेक लग चुका है। इतना ही नहीं होटल की बुकिंग को भी आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। अब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
क्यू टली रिंकू- प्रिया की शादी?
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को आगे के लिए टालने का सबसे बड़ा कारण रिंकू सिंह की क्रिकेट को लेकर व्यस्तता बताई गई है। नवंबर में क्रिकेट टूर्नामेंट की वजह से रिंकू का शेड्यूल काफी ज्यादा बिजी रहने वाला है। दरअसल अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में प्रदेश की टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे और फिर इसके कुछ दिनों बाद आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी।
ऐसे में फरवरी के अंत में खेल से वक्त मिलने पर या फिर आईपीएल 2026 के समापन के बाद नई तारीख तय की जा सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जो शादी पहले वाराणसी में होने वाली थी, वो अब अन्य जगह पर की जाएगी। ये भी माना जा रहा है कि ये डेस्टिनेशन वेडिंग होगी।
कब होगी रिंकू सिंह- प्रिया सरोज की शादी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक होटल की बुकिंग को अगले साल फरवरी महीने के आखिरी में कर दिया गया है। लेकिन अभी भी फाइनल तारीख को लेकर कुछ भी तय नहीं है। ये तो तय है कि अभी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को दूल्हा-दुल्हन बनने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
इससे पहले लखनऊ के एक होटल में जब रिंकू और प्रिया की सगाई हुई तो इसमें खेल, राजनीति जगत के कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत किया। यही वजह है कि शादी में भी कई सेलिब्रिटी और स्टार क्रिकेटरों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है।
