भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और सचिन तेंदुलकर समेत भारतीय क्रिकेट समुदाय ने बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी को श्रद्धांजलि अर्पित की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सचिन तेंदुलकर समेत भारतीय क्रिकेट समुदाय ने बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर दिलीप दोषी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका सोमवार को लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।वह 77 साल के थे। बीसीसीआई ने भी दिलीप दोशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
दिलीप ने 1979 में 32 वर्ष की उम्र में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और 1979 से 1983 के बीच 33 टेस्ट और 15 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 114 टेस्ट विकेट लिए, जिसमें छह बार पारी में पांच विकेट शामिल है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 238 मैचों में 898 विकेट हासिल किए।
