थाना दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, 03 नफर पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से झारखण्ड लेकर ले जा रहे कुल 35 राशि गोवंश बरामद
थाना दुद्धी पुलिस को मिली सफलता, 03 नफर पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, जंगल के रास्ते से झारखण्ड लेकर ले जा रहे कुल 35 राशि गोवंश बरामद

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना दुद्धी पुलिस द्वारा दिनांक 14.06.2025 को मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गो तस्कर, गोवंश को सिंगरौली मध्य प्रदेश के खुदार से खरीद कर धुरकी बाजार जनपद गढ़वा झारखण्ड लेकर जाने वाले है। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस द्वारा किरमा नाला ग्राम गोहड़ा में गाढ़ा बन्दी कर 35 राशि गोवंश (बैल) बरामद कर 03 नफर गो तस्करों 01. सफीउद्दीन पुत्र नसरुद्दीन 02. अकलू साव पुत्र स्व0 धनुक साव निवासीगण खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड, 03. भरत यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी बरखोहरा थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र को समय करीब 04.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0- 167/2025 धारा 3/5ए, 5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
01. सफीउद्दीन पुत्र नसरुद्दीन निवासी खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड।
02. अकलू साव पुत्र स्व0 धनुक साव निवासी खाला थाना धुरकी जनपद गढ़वा झारखण्ड।
03. भरत यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी बरखोहरा थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
01. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र मय हमराह पुलिस बल।
02. चौकी प्रभारी अमवार मक्खन लाल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र मय हमराही पुलिस बल।
