थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो नफर पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 04 राशि गोवंश बरामद

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो नफर पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 04 राशि गोवंश बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा पर दिनांक 11.06.2025 की रात्रि समय करीब लगभग 23.25 बजे मुखबिर की सूचना ग्राम गौरही के जंगल/खेतों से 04 राशि गोवंश बरामद कर मौके से 02 अभियुक्तगण क्रमशः प्रेम पुत्र स्व0 बालरूप उम्र करीब 57 वर्ष 2. रामध्यान पुत्र स्व0 छेदी उम्र 47 वर्ष निवासीगण ग्राम जरहर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 625/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1.प्रेम पुत्र स्व0 बालरूप निवासी ग्राम जरहर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र 57 वर्ष।
2.रामध्यान पुत्र स्व0 छेदी निवासी ग्राम जरहर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र 47 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
1.उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2.का0 मन्टु कुमार सिंह चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3.का0 सुनील कुमार चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4.का0 राहुल सरोज चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]