श्री अशोक कुमार देव पांडेय बने भारतीय मजदूर संघ शाखा खड़िया के नए प्रभारी
श्री अशोक कुमार देव पांडेय बने भारतीय मजदूर संघ शाखा खड़िया के नए प्रभारी

संवाददाता रितेश शर्मा
शक्तिनगर/सोनभद्र। 11 जून 2025 भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ (बी.के.के.एम.एस.) शाखा खड़िया की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 11 जून 2025 को शाम 6:00 बजे संघ के खड़िया कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री अशोक कुमार देव पांडेय जी को खड़िया शाखा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया। यह घोषणा श्री मनोज कुमार सिंह (महामंत्री, एन.सी.एल.) द्वारा की गई, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ समर्थन दिया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीमान उदित नारायण शुक्ला जी ने की, जबकि संचालन का दायित्व संगठन सचिव श्री अमित कुमार यादव जी ने निभाया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार सिंह (महामंत्री, एन.सी.एल.), श्री अशोक मिश्रा (कंपनी जे.सी.सी.), श्री उमेश सिंह (बी.एम.एस. समन्वयक, कंपनी), श्री नरेंद्र आर्या (सदस्य, सुरक्षा समिति, एन.सी.एल.), श्री राज कुमार मौर्या (सदस्य, खेल समिति, एन.सी.एल.) सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। अन्य विशिष्ट उपस्थिति में श्री विकास पटेल, श्री विवेक पांडेय, श्री राम कुमार मिश्रा, श्री नित्यानंद गुप्ता, श्री क्रांति, श्री किशन, श्री राजेंद्र पंडाग्रे, श्री धर्मेंद्र, श्री गोविन्द कुर्मी, श्री मथुरा प्रसाद विश्वकर्मा आदि शामिल थे। बैठक के मुख्य बिंदु सदस्यता सत्यापन वर्ष 2025 की समीक्षा, संगठनात्मक कार्ययोजना तथा बी.एम.एस. के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर केंद्रित रहे। बैठक का समापन अध्यक्ष श्री उदित नारायण शुक्ला जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
भवदीय,
अमित कुमार यादव
सचिव, बी.एम.एस., शाखा खड़िया
