उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के डाला नगर अध्यक्ष बने संतोष कुमार बबलू , व्यापारियों में हर्ष
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के डाला नगर अध्यक्ष बने संतोष कुमार बबलू , व्यापारियों में हर्ष

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री / पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष सोनभद्र कौशल कुमार शर्मा द्वारा संतोष कुमार बबलू को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर इकाई डाला के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया । जिससे स्थानीय व्यापारियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री / पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष सोनभद्र कौशल कुमार शर्मा द्वारा संतोष कुमार बबलू को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नगर इकाई डाला के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है । उ.प्र.व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सोनभद्र कौशल कुमार शर्मा ने बताया कि संतोष कुमार उर्फ बबलू की व्यापारियों के प्रति कार्यशिलिता एवं लगनशीलता पर उन्हें डाला नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि व्यापारियों की आवाज बनने एवं संगठन का परचम लहराने में नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का योगदान अभूतपूर्व होगा। जो उत्साह एवं निष्ठा से व्यापारी समाज एवं उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे ।
