पीएम मोदी को मिला G7 समिट का न्योता…….

कनाडा में होने वाले जी7 समिट का न्यौता पीएम मोदी को मिला है. खुद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को फोन कॉल कर निमंत्रण दिया है. पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम कार्नी के निमंत्रण को तुरंत स्वीकार भी कर लिया है.पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री @MarkJCarney से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. गहरे जन-जन संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के मार्गदर्शन में नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे. शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]