ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष के बाद पहली बार अमेरिका का बड़ा बयान सामने…..

भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष के बाद पहली बार अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।यह प्रतिनिधिमंडल पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के रुख से अवगत कराने के लिए अमेरिका में है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां लैंडाउ से मुलाकात की।भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की अमेरिकी उप विदेश मंत्री लैंडाउ के साथ अच्छी और स्पष्ट बातचीत हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पहलगाम आतंकवादी हमले की क्रूरता और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।” लैंडाउ ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ के जरिए कहा कि भारतीय संसदीय प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक ”शानदार” थी। उन्होंने कहा, ”मैंने फिर से पुष्टि की कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हमने दोनों देशों में विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने समेत अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों पर चर्चा की।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]