पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पच्चीस वर्ष के कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये अर्थदण्ड
पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पच्चीस वर्ष के कठोर कारावास तथा 50 हजार रुपये अर्थदण्ड।
मात्र 26 दिन में हुई सजा।
प्रदेश में पहली बार बीएनएस के तहत सब से कम समय में सजा।
विवेचक नि0 श्री जय प्रकाश यादव ने 24 घण्टे के अंदर विवेचना पूरी कर न्यायालय में प्रेषित किया था चार्जशीट।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी लगातार प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दिनांक-29.05.2025 को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट (अनन्य), जौनपुर द्वारा चार्ज फ्रेम होने के बाद 26 दिन के अंदर धारा-65(2) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को आरोपित धारा उपरोक्त में 25 वर्ष के कठोर कारावास व मु0 50,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। विवरण निम्नवत हैः-
थाना जफराबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0-81/2025 धारा-65(2) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त 1.खुर्शीद आलम उर्फ मोहम्मद हमजा पुत्र हमीदउल्ला अंसारी निवासी सैयद अलीपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को आरोपित धारा उपरोक्त में 25 वर्ष के कठोर कारावास व मु0 50,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
