तेज अनुष्का विवाद: आकाश यादव ने दी धमकी, ‘अगर तेजप्रताप पलटे तो लालू जी के लिए ठीक नहीं होगा’

तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव की लव स्टोरी से बिहार की सियासत में भूचाल आया हुआ है। तेजप्रताप के परिवार की तरफ से रिएक्शन तो आ चुके हैं लेकिन पहली बार अनुष्का यादव का परिवार सामने आया है और अनुष्का के भाई आकाश यादव ने कहा कि हमारे साथ अत्याचार हो रहा है।मैं अपनी छोटी बहन के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ूंगा। इसके साथ ही आकाश ने लालू यादव को धमकी देते हुए कहा कि अगर उनके दबाव में आकर तेजप्रताप यादव अपनी बातों से, अपने वादे से पलट गए तो लालूजी के लिए यह अच्छा नहीं होगा।
सोशल मीडिया की एक पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने कथित तौर पर दावा किया है कि वह 12 साल से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। अब अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव कहते हैं, “…जो कुछ भी हुआ है, उसे देखते हुए मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि यह निजता का मामला है। यह एक पुरुष और एक महिला का मामला है। बेहतर होगा कि वे दोनों इस बारे में बात करें। मेरी बहन का चरित्र हनन कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा था, इसलिए मुझे उनका जवाब देना है..
आकाश ने कहा कि, मैं लालू प्रसाद यादव से कहना चाहूंगा कि किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें। बाहरी लोग आपके घर में घुस आए हैं और आपके परिवार को खत्म करने का काम कर रहे हैं। नतीजा आपके सामने है। जो आदमी अपने भाई को सीएम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था, उसे अब पार्टी से निकाल दिया गया है…”
