लालू-राबड़ी ने अपने पोते के नाम Iraj रखा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव एक बार फिर से दादा बने। 27 मई, मंगलवार को उनके बेटे तेजस्वी यादव के यहां बेटे का जन्म हुआ।इस मौके पर लालू यादव और उनका परिवार बहुत ही खुश नजर आया। लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने पोते के नाम की अनाउंसमेंट की। लालू-राबड़ी ने अपने पोते के नाम Iraj रखा है। ये नाम हिंदू धर्म के एक प्रमुख देवता के नाम से लिया गया है।

लालू ने बुधवार की सुबह-सुबह राबड़ी, तेजस्वी और पतोहू राजश्री के साथ पोते को गोद में लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो डालकर उसका नामकरण इराज लालू यादव करने की घोषणा की है। लालू ने इराज नाम रखने की वजह भी बताई है। लालू यादव ने बताया कि जैसे चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई पोती का नाम उन्होंने कात्यायनी रखा था, उसी तरह भगवान हनुमान के दिन मंगलवार को पैदा हुए पोते का नाम हनुमान जी के नाम पर इराज रखा है।

इराज एक संस्कृत शब्द है जिसका हिन्दी में कई मतलब है। इराज नाम का एक अर्थ प्रभु हनुमान भी हैं। भगवान कामदेव का भी दूसरा नाम इराज है। इराज के अन्य अर्थों में फूल, खुशी, आदि जल से पैदा व्यक्ति भी होता है। बता दें कि मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को दूसरे बच्चे की प्राप्ति हुई थी। 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव ने बचपन की दोस्त राजश्री से शादी की थी। दोनों को 27 मार्च 2023 को पहली बेटी हुई थी। चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई बेटी का नाम उस दिन पूजी जाने वाली मां कात्यायनी के नाम पर रखा गया था।

इराज के जन्म के बाद लालू परिवार में खुशियों का दौर चल रहा है। अनुष्का यादव के साथ फोटो और संबंध सामने के बाद से खामोश चल रहे तेज प्रताप यादव ने भी कल भतीजे के आगमन पर खुशी का इजहार किया था और बड़े पापा बनने को सौभाग्य बताया था। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य और परिवार के अन्य सदस्यों ने बच्चे के साथ फैमिली वीडियो कॉल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]