थाना कोन पुलिस को मिली सफलता, 02 नफर पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, कुल 08 राशि गोवंश को किया गया बरामद
थाना कोन पुलिस को मिली सफलता, 02 नफर पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, कुल 08 राशि गोवंश को किया गया बरामद

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक-15.05.2025 को थाना कोन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के समइलवा पहाड़ी व जंगलों के रास्ते से होते हुए झारखण्ड व पश्चिम बंगाल गोवंश को बेचने हेतु ले जा रहे 08 राशि गोवंश के साथ 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0- 117/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.सकेन्द्र चौधरी पुत्र मंदकेश्वर चौधरी निवासी ग्राम करके, थाना डंडई, जनपद गढ़वा, झारखण्ड ।
2.मुन्नी यादव विदेशी यादव निवासी ग्राम करके, थाना डंडई, जनपद गढ़वा, झारखण्ड ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण–
1.प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 वंशनारायण राय, चौकी प्रभारी बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 धर्मदेव यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 विद्या यादव, का0 आकाश यादव, का0 अभय कुमार, का0 अविनाश कुमार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
