पाकिस्तान जाने वाले 25 फ्लाइट रूट किए बंद……

भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया. इसी के बाद अब अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारत ने बुधवार को कम से कम 25 ऐसे फ्लाइट रूट बंद कर दिए, जो विमानों को भारतीय एयर स्पेस से पाकिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं.भारत ने यह निर्णय उस दिन लिया जिस दिन सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की के चलते भारत ने यह फैसला लिया है. इसी के साथ कई विदेशी एयरलाइंस पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से परहेज कर रही हैं.
