राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र में बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया गया जागरूक

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र में बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया गया जागरूक

जनपद में सड़क सुरक्षा व जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.05.2025 को जनपद सोनभद्र के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही

साथ यह भी बताया गया कि बिना सीट बेल्ट/हेलमेट लगाये वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें, नो पॉर्किंग में वाहन खड़ी न करें, नशा कर वाहन न चलाये। इसी क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर हेलमेंट, सीटबेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर/हुटर सायरन/लाल नीली बत्ती/ प्रेशर हॉर्न/ पद सूचक (जैसे- पुलिस, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार आदि) एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करनें वालों के विरुद्ध चेकिंग कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुए नियमों का पालन करने हेतु अपील की जा रही है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]