भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा……

आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश में 7 मई को सिविल डिफेंस पर मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए।इसे लेकर सभी राज्यों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच राज्यसभा सांसद और शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल पर बड़ा बयान दिया।शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जब देश में युद्ध जैसी स्थिति बनती है तो मॉक ड्रिल होती रहती है। हमारे पास 1971 और कारगिल युद्ध का अनुभव है। अगर सरकार मॉक ड्रिल करना चाहती है तो ठीक है। साल 1971 में संचार का कोई साधन नहीं था, लेकिन आज आप लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है और क्या नहीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]