थाना चोपन पुलिस द्वारा फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना चोपन पुलिस द्वारा फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन मे थाना चोपन पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय सीजेएसडी/एसीजेएम सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम में मु0नं0- 4182/7/12 अंतर्गत धारा 379, 411 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित वारण्टी अभियुक्त विनोद चेरो पुत्र कत्तू चेरो निवासी ग्राम कुरूहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 41 वर्ष को आज दिनाँक 05.05.2025 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण–
विनोद चेरो पुत्र कत्तू चेरो निवासी ग्राम कुरूहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 41 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम-
1.उ0नि0 अभयनाथ यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2.हे0का0 सच्चिदानन्द यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
