कुलदीप-रिंकू थप्पड़ विवाद को केकेआर ने किया खारिज, वीडियो जारी कर बताई सच्चाई


कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच थप्पड़ विवाद पर अब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चुप्पी तोड़ी है और ऐसी किसी घटना को खारिज किया है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिख रहा था कि कुलदीप ने रिंकू को दो बार थप्पड़ जड़े।इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस हैरत में पड़ गए थे कि आखिर किस कारण कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ लगाए।

क्या है पूरा मामला?
वीडियो देखकर लग रहा था कि कुलदीप ने मजाकिया अंदाज में रिंकू के चेहरे पर दो बार थप्पड़ मारे, जिससे केकेआर का यह बल्लेबाज असमंजस में पड़ गया। भारतीय टीम के लिए साथ खेलने वाले कुलदीप और रिंकू के बीच अच्छी दोस्ती है और यह दोनों खिलाड़ी अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान खुश नजर आ रहे थे। वीडियो में भी दिखा था कि रिंकू हंस-हंस कर बातें कर रहे हैं, लेकिन तभी किसी बात पर कुलदीप रिंकू को थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद रिंकू हैरानी भरी नजर से कुलदीप को देखते हैं और फिर से कुलदीप रिंकू को थप्पड़ मारते हैं।

कुलदीप-रिंकू का दिखा याराना
विवाद उठने के बाद केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुलदीप और रिंकू का याराना दिख रहा है। इस वीडियो में दोनों ‘लव’ का साइन बनाते दिख रहे हैं और एक दूसरे के कंधे पर हाथ डालकर खड़े हैं। वीडियो में आगे दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है उसे दर्शाया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]