आधी रात में अमेरिका के विदेश मंत्री ने जयशंकर और शहबाज शरीफ को किया फोन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है. ऐसे में अमेरिका ने कूटनीतिक पहल की शुरुआत की है.अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बीती रात भारत के विदेश मंत्री एस जयशकंर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया और दोनों से बातचीत की.
एस जयशंकर से क्या हुई बात?
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टैमी ब्रूस के हवाले से कहा गया, ‘विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज (01 मई, 2025) भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात की. विदेश मंत्री ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की बात कही. अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान दोनों से अपील की है कि वे तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में काम करें.
