अटलांटा के लिए उड़ान भरने जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अचानक आग लगी

अमेरिका के ऑरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अटलांटा के लिए उड़ान भरने जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अचानक आग लग गई। विमान के इंजन से उठती तेज़ लपटों ने यात्रियों से लेकर एयरपोर्ट स्टाफ तक को दहशत में डाल दिया।
फ्लाइट में 282 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी ने चीख-पुकार के बीच मौत को बेहद करीब से देखा।
मोबाइल में कैद हुआ खौफनाक मंजर
टर्मिनल में खड़े एक यात्री ने इस हादसे का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के दाएं इंजन से आग की भयंकर लपटें निकल रही थीं। वहीं विमान के अंदर बैठे यात्रियों की हालत डर के मारे बदहवास थी।
