सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन अपनी सीट से उठकर अभिषेक शर्मा की मां को गले लगाया

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन अपनी सीट से उठकर अभिषेक शर्मा की मां को गले लगाया।अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शतक के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।शनिवार रात राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बल्लेबाज़ी का शानदार नज़ारा देखने को मिला।सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ IPL 2025 में जबरदस्त शतक ठोका। उनकी इस पारी ने पूरे स्टेडियम का माहौल जोश से भर दिया। SRH की CEO काव्या मारन की खुशी भी कैमरे में कैद हो गई, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई। अभिषेक ने सिर्फ 55 गेंदों में 141 रन बनाए, जिसमें दमदार शॉट्स और कमाल की टाइमिंग शामिल रही। यह शतक IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बन गया और SRH को जीत के रास्ते पर ला खड़ा किया।
काव्या मारन खुशी से उछल पड़ी और अभिषेक शर्मा की मां को गले लगा लिया
SRH के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन भी सबसे ज़्यादा खुश नजर आईं। टीम के साथ जुड़ाव और अपने जज़्बाती रिएक्शन के लिए मशहूर काव्या, अभिषेक के शतक पर खुद को रोक नहीं सकीं। जैसे ही अभिषेक ने शतक पूरा किया, काव्या खुशी से अपनी सीट से उछल पड़ी और उनके चेहरे पर चमक साफ दिख रही थी। यह खास पल कैमरे में भी कैद हो गया, जिसमें वो अभिषेक की माँ से गले मिलती नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी खुशी और ये खूबसूरत पल काफी वायरल हो रहा है।
