पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन में दो लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक पिता और पुत्र हिंसा प्रभावित समसेरगंज इलाके के जाफराबाद में अपने घर में घायल पाए गए थे।जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों का आरोप- बदमाशों ने लूट के बाद मारी चाकू
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके घर में लूटपाट के दौरान दोनों पर चाकू से कई हमले किए थे। वहीं अधिकारी ने कहा कि एक अलग घटना में, समसेरगंज ब्लॉक के धुलियान में एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने की खबर सामने आई है। वक्फ कानून के विरोध के दौरान शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के सूती और समसेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा की सूचना मिली थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]