बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक कोबरा कमांडोज ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों ने खोजी दल पर घात लगाकर हमला किया था।पुलिस ने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है। नक्सलियों को घेरा जा चुका है, दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हुई थी। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
