क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना पन्नूगंज पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना पन्नूगंज पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश

दिनांक 10.04.2025 को जनपद सोनभद्र में क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा थाना पन्नूगंज पर अर्दली रूम किया गया । थाना पन्नूगंज पर थाना पन्नूगंज व थाना रायपुर के समस्त विवेचकों का अर्दली कक्ष व उनके द्वारा पिछले महीने में की गई निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई ।

विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु चल रहे अभियान में पूर्ण मनोयोग से 15 दिवसीय अभियान में ज्यादा से ज्यादा विवेचना समाप्त करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया ।आगामी त्यौहार हनुमान जयंती तथा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों ,जुलूस , बिरहा आदि के सम्बन्ध में उच्च अधिकारी गण द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों को सभी अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारीगणों को अवगत कराया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]