खरना के बाद 36 घंटे निर्जला छठ व्रत शुरू
खरना के बाद 36 घंटे निर्जला छठ व्रत शुरू
संवाददाता अजय गुप्ता विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बूटबेढ़वा में एन एच से सटे सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में छठ पूजा का आयोजन हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी किया गया है बुधवार को खरना का पूजा पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया।
शाम में खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू करेंगी। अगले दिन यानी गुरुवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर
संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी। वही सन क्लब सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से नदी के घाट तथा टेंट लाइट की व्यवस्था में जुटे रहे।
