मां ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)

मां ज्वालामुखी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटा विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों को सुगम दर्शन कराने और भीड़ नियंत्रण में प्रशासन की सहायता हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शक्तिनगर इकाई ने सेवार्थ विद्यार्थी अभियान के तहत विशेष सेवा कार्य शुरू किया है।

परिषद के कार्यकर्ता नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर परिसर में सक्रिय हैं। उन्होंने दर्शनार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया, कतारों को व्यवस्थित किया और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ नियंत्रण में योगदान दिया। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल वितरण, बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं की सहायता, तथा अन्य सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई।

अभाविप के जिला मीडिया संयोजक अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि परिषद सदैव “सेवा परमोधर्मः” के सिद्धांत पर चलते हुए समाजहित में सक्रिय रहती है। परिषद का ‘सेवार्थ विद्यार्थी’ आयाम इसी सेवा भावना को समर्पित है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक और बौद्धिक विकास करते हैं, बल्कि समाज सेवा में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

इसी क्रम में तहसील संयोजक साजन सहवाल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र एवं समाजहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा भाव को सर्वोच्च मानते हुए परिषद द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। इसी भावना के तहत नवरात्रि सप्तमी के दिन निःशुल्क शिकंजी वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल सके और वे बिना किसी असुविधा के माता के दर्शन कर सकें।
इस सेवा कार्य की स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने सराहना की है, साथ ही श्रद्धालुओं ने भी परिषद के इस प्रयास को अनुकरणीय बताया है।

विद्यार्थी परिषद का यह सेवा अभियान पूरे नवरात्रि तक जारी रहेगा, जिससे भक्तगण बिना किसी असुविधा के माता के दर्शन कर सकें और श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण बना रहे।

इस सेवा अभियान में परिषद के नगर मंत्री अजय सोनी, नगर सहमंत्री अभिषेक कुशवाहा, MGKVP इकाई सहमंत्री प्रिया सिंह, सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक आंचल उपाध्याय, चंद्रशेखर, संध्या गुप्ता, प्रिया, ज्योति समेत कई कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]