हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘बैटमेन’ फेम वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में निधन

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ‘बैटमेन’ फेम वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता की मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है। उनकी मौत से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा दुख पहुंचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का निधन मंगलवार, 1 अप्रैल की रात लॉस एंजेलेस में हुआ, जिसकी पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने एसोसिएटेड प्रेस को ईमेल भेजकर की। उनकी मौत की वजह निमोनिया बताई जा रही है। बता दें कि किल्मर ने ‘टॉप गन’, ‘बैटमेन फॉरएवर’ और ‘टॉम्बस्टोन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
