थाना घोरावल पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में तीन नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया
थाना घोरावल पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित प्रकरण में तीन नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया-

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा चोरी की घटनाओं पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 31.03.2025 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 37/2025 व 48/2025 धारा 303(2), 317(2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित तीन नफर अभियुक्तगण 01. लाले पुत्र स्व0 सेवक हरिजन निवासी ग्राम पड़वनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 55 वर्ष, 02. लालचंद कोल पुत्र रामदेव कोल निवासी पड़वनियाँ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष, 03. बहादुर कोल पुत्र शंकर कोल निवासी ग्राम परसौना थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष को चोरी के सामान 02 अदद स्टेप्लाईजर के साथ पड़वनियां मोड़ चिंगोरी से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. लाले पुत्र स्व0 सेवक हरिजन निवासी ग्राम पड़वनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 55 वर्ष ।
02. लालचंद कोल पुत्र रामदेव कोल निवासी पड़वनियाँ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 वर्ष ।
03. बहादुर कोल पुत्र शंकर कोल निवासी ग्राम परसौना थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01. उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव चोकी प्रभारी शिवद्वार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
02. हे0का0 बृजेश यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 रणजीत सिंह चौकी शिवद्वार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
04. का0 अखिलेशनाथ गुप्ता थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
05. का0 संजीव राय चौकी शिवद्वारा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
