रेनू सागर: अज्ञात कारण वंश व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त, पुलिस को मिली सुसाइड नोट

रेनू सागर चौकी अंतर्गत रेनू सागर रामनगर वार्ड नंबर 17 स्थित मस्जिद के पास का निवासी पिता स्वर्गीय सीताराम जायसवाल के पुत्र संजय जायसवाल उम्र लगभग 40 वर्ष ने आज सुबह लगभग 7:30 बजे चाय नाश्ता करने के बाद किसी कारण वश घर के पीछे वाले रूम में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली घर के लोगों को ज्ञात होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट उनके द्वारा छोड़ दिए जाने पर मिला उस सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं इसमें हमारे घर वालों की कोई गलती नहीं। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को दुद्धी भेजा पोस्टमार्टम होने के बाद रात करीब 9:00 बजे उनके शव को घर लाया गया और तुरंत ही उनके अंतिम संस्कार के लिए कहुवा नाला ले जाया गया। वही अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी एक भाई को छोड़ गए परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
