राज्य मंत्री संजीत गोंड ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात ,विभिन्न मार्गो को फोरलेन बनवाए जाने को लेकर सौंपा पत्रक

राज्य मंत्री संजीत गोंड ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात ,विभिन्न मार्गो को फोरलेन बनवाए जाने को लेकर सौंपा पत्रक

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– मंगलवार को नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने शिष्टाचार मुलाकात किया और जनपद सोनभद्र की अन्य प्रदेशों के सीमाओं को जोड़ने वाले विभिन्न राज्य मार्ग से संबंधित समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए तीन अलग-अलग पत्रक सौंपा गया।

ओबरा से अरंगी अनपरा तक (वाया फफराकुण्ड-खैराही-कुलडुमरी होते हुए ) फोरलेन मार्ग बनवाने के संबंध में पत्रक के माध्यम से राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया की मेरा गृह जनपद सोनभद्र, उ०प्र० आदिवासी बाहुल्य जनपद होने के साथ ही खनन का निर्यात भी आस-पास के राज्यों में करता है, परन्तु ओबरा से अरंगी अनपरा तक (वाया फफराकुण्ड-खैराही-कुलडुमरी होते हुए) फोरलेन मार्ग की अच्छी सुविधा न होने के कारण माल/खनिज सम्पदा की ठुलाई में विभिन्न प्रकार की समस्यायें एवं आये दिन दुर्घटनायें भी होती रहती है।
जनहित में उपरोक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जनपद सोनभद्र, उ०प्र० के ओबरा से अरंगी अनपरा तक (वाया फफराकुण्ड-खैराही-कुलडुमरी होते हुए) फोरलेन मार्ग बनवाने की मांग की गई ।

सोमभद्र के रीवा-रांची मार्ग को फोरलेन मार्ग कराए जाने के संबंध राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पत्रक सौंपते हुए अवगत कराया गया है कि जनपद सोनभद्र, उ०प्र० में रीवा-रांची मार्ग का आपके कर कमलों द्वारा शिलान्यास कर दिया गया है, लेकिन रीवा-रांची मार्ग पर दुद्धी से अनपरा तक का काम अभी भी चालू नहीं हो पाया है। हाथीनाला से लेकर अनपरा तक की सिंगल रोड होने की वजह से आये दिन जाम के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। अत्यधिक जाम लगने के कारण मरीज समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं, जिससे उनकी रास्ते में ही मृत्यु तक हो जाती है। जनहित में इसका निर्माण कराया जाना नितांत आवश्यक है।
जनहित में उपरोक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए रीवा-रांची को फोरलेन मार्ग बनवाने की मांग किया गया है ।

मुर्धवा से अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ एवं बभनी मोड (थाना) से बीजपुर होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा तक अन्तर्राजीय सीमाओं के जोड़ने हेतु फोरलेन मार्ग बनाये जाने को लेकर राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पत्रक सौंपते हुए अवगत कराया गया कि जनपद सोनभद्र, उ०प्र० के रेनुकुट मुर्धवा से अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ एवं बभनी मोड़ (थाना) से बीजपुर होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा तक सड़क की स्थिति अत्यंत ही खराब है। इसके अतिरिक्त मुर्धवा-अम्बिकापुर मार्ग पर बड़े-बड़े माल वाहक वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे हर समय जाम व दुर्घटनायें होती रहती है।

जनहित में उपरोक्त समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जनपद सोनभद्र, उ०प्र० के रेणुकूट के मुर्धवा से अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ एवं बभनी मोड़ (थाना) से बीजपुर होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा तक फोरलेन मार्ग बनवाने की मांग किया गया है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]