थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 72 किलोग्राम चोरी के सरसों के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 72 किलोग्राम चोरी के सरसों के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.03.2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की टीम ने मु0अ0स0- 21/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस 23 थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र से सम्बन्धित चोरी के वांछित अभियुक्तगण को मूखबिर खास की सूचना पर ग्राम भितरी धंधरौल कैनाल पम्प के पास से अभियुक्तगण 1.अजय चौहान पुत्र श्याम बिहारी चौहान निवासी ग्राम भितरी धंधरौल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र 2.सुजीत कुमार पुत्र रामा निवासी ग्राम भितरी धंधरौल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के कब्जे से 02 प्लास्टिक की बोरी में चोरी का 72 किलो 320 ग्राम सरसों बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण द्वारा पूर्व मे भी कई छोटी-छोटी चोरिया की गयी जिसकी शिकायत गांव वालो ने पुलिस से नही की लेकिन इनका हौसला बढ़ता ही गयी और ये सुधरने के बजाय और अधिक चोरी की घटना कारित करने लगे । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रावर्टसगंज सोनभद्र रवाना किया गया ।
गिरफ्तारशुदा वांछित अभियुक्त के नाम पता –
1.अजय चौहान पुत्र श्याम बिहारी चौहान निवासी ग्राम भितरी धंधरौल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष
2.सुजीत कुमार पुत्र रामा निवासी ग्राम भितरी धंधरौल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2.उ0नि0 रामनिवास यादव, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3.हे0का0 अशोक सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
4.का0 बब्बल सिंह यादव, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
5.का0 दीपक मिश्रा, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
