पाकिस्तानी डॉन ने कराया जालंधर में ग्रेनेड अटैक…..

पंजाब में इन दिनों ग्रेनेड अटैक ने खूब दहशत फैला रखी है. यहां जालंधर के रायपुर रसूलपुर इलाके में हिंदू विचारधारा के एक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड हमला किया गया है. इस हमले के पीछे पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी का नाम सामने आया है.घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. बताया जा रहा है कि ग्रेनेड अभी भी जिंदा है, जिसके कारण पूरे इलाके को खाली करवाया जा रहा है. पुलिस और बम निरोधक दस्ता सतर्कता से मामले को संभाल रहे हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके.
