कांशीराम की 91 वीं जयंती पर ग्राम प्रधान व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांशीराम की 91 वीं जयंती पर ग्राम प्रधान व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

शक्तिनगर,सोनभद्र।शक्तिनगर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बामसेफ, डीएस 4, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम की 91 वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन शनिवार रात 9:00 बजे किया गया। शक्तिनगर चिल्काडाँड ग्राम पंचायत के स्थित प्रधान कार्यालय में शनिवार रात बजे आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
चिल्काडाँड ग्राम प्रधान हीरालाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।

बसपा पुर्व मंडल प्रभारी हदयानंद साहनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि बसपा लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मजबूती से उतरेगी। ग्राम प्रधान चिल्काडांडश्री हीरालाल जी ने कांशीराम के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज के लिए जीवन भर संघर्ष किया। वे समाज को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

इस मौके पर रामसजीवन भारती,जितेंद्र पटेल,मुन्नालाल, मोहन कुमार, पृथ्वी गौतम,आकाश कुमार,सूरज निगम,दीपक कुमार, अमृत लाल,विष्णु यादव,आर एस चौहान, सिकन्दर भारती,मुकेश भारती, संजय कुमार भारती,के शक्तिनगर क्षेत्रों भर से आए कार्यकर्ताओं को पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने का टास्क भी दिया गया। बसपा के नेताओं ने कहा कि संगठन को निचले स्तर तक उतरने की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]