हरियाणा निकाय चुनाव के आज आएंगे नतीजे…….

हरियाणा के विभिन्न जिलों में आज नगर निकाय चुनावों की मतगणना हो रही है। करनाल, सोनीपत, नूंह, सिरसा और गुरुग्राम सहित कई शहरों में वोटों की गिनती के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।करनाल में नगर निगम चुनाव की मतगणना सेक्टर 14 स्थित पंडित चिरंजीलाल राजकीय महाविद्यालय में हो रही है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है, जिसमें 20 वार्डों और मेयर पद के लिए वोटों की गिनती जारी है। दो वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। भाजपा की ओर से रेणु बाला गुप्ता, जबकि कांग्रेस की तरफ से मनोज वधवा मेयर पद के लिए मैदान में हैं।
