भारत के चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान में बवाल……


चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का होस्ट पाकिस्तान था. लेकिन भारत के चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई भी अधिकारी दुबई में दिखाई नहीं दिया. टीम इंडिया ने फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड को हरा दिया.भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के कई खिलाड़ी पीसीबी की आलोचना कर चुके हैं. इस मसले पर पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस मसले को लेकर एक गंभीर सवाल उठाया है.पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच नहीं जीत सका. यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल से हुआ है. इस वजह से एक सेमीफाइनल पाकिस्तान में खेला गया. जबकि भारत का सेमीफाइनल दुबई में आयोजित हुआ. भारत ने फाइनल भी दुबई में खेला. टीम इंडिया की जीत के बाद अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित हुई. इस दौरान पीसीबी का कोई भी अधिकारी स्टेज पर नहीं दिखा. पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस पर सवाल उठाया था. अब अकरम ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]