28 साल बाद साथ आए शाहरुख-माधुरी

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह IIFA अवार्ड (IIFA 2025) की शानदार शुरुआत राजस्थान की राजधानी जयपुर में हो गई है. बीती रात इस अवॉर्ड समारोह का पहला दिन डिजिटल की दुनिया के नाम रहा.पहले दिन ओटीटी फिल्में, सीरीज एक्टर्स को सम्मानित किया गया. जहां पॉपुलर सीरीज पंचायत ने सबसे ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए हैं. तो वहीं अमर सिंह चमकीला से लेकर कृति सेनन जीतू भैया समेत कई एक्टर्स ने भी आईफा अवॉर्ड अपने नाम किए.
28 साल बाद साथ आए शाहरुख-माधुरी
वहीं आज अवाॅर्ड सेरेमनी का दूसरा दिन भी बेहद खास होने वाला है. आज की शाम कई बड़ी हस्तियां अपने डांस परफॉर्मेंस से इसे रंगीन बनाने वाली है. इसमें शाहरुख खान से लेकर माधुरी दीक्षित तक का नाम शामिल है, जो इस इवेंट में 28 साल बाद साथ में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में शाहरुख माधुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों अपनी फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘चक धूम धूम’ पर डांस प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. 28 साल बाद दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी राहुल पूजा को साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस उन्हें साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं.
