CT 2025: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सरेआम मांगी माफी, भारत के खिलाफ मैच में किया था ऐसा काम

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीते हैं।टूर्नामेंट के लीग मैचों में भारतीय टीम ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले मैच के दौरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऐसी हरकत की थी जिसको लेकर अब उसको माफी मांगनी पड़ी है।

अबरार अहमद ने मांगी माफी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया था। इस मैच में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया था। गिल को आउट करने के बाद अबरार को एक इशारा करते हुए देखा गया था। जिस पर भारतीय फैंस ने आपत्ति भी जताई थी। इसको लेकर अब अबरार ने माफी मांगी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]