रायपुर के चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई।रायपुर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत जानकारी के अनुसार, दौड़ते समय राजेश कोसरिया की तबीयत अचानक खराब गई।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग केवल एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी। वह 7 साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे। आज सुबह जब अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, तो कुछ दूरी तक दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद, मृतक के परिवार ने मामले की जांच की मांग की है। परिवार ने मांग किया है कि इस दुखद घटना की सही कारणों का पता लगाया जाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]