यूक्रेन युद्ध विराम का नया खाका तैयार, ब्रिटेन फ्रांस और यूक्रेन अमेरिका के सामने रखेंगे प्रस्ताव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के प्रेसिडेंट व्लादिमिर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ह्वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में जोरदार बहस के बाद यूक्रेन युद्ध विराम का खाका तैयार किया जाने लगा है।इस वक्त जेलेंस्की ब्रिटेन में हैं और उन्हें ब्रिटेन, फ्रांस समेत पूरे यूरोप का समर्थन मिल रहा है। ब्रिटेन ने आखिरी दम तक यूक्रेन के साथ खड़ा होने का वादा किया है। इससे जेलेंस्की का हौसला बढ़ा है। अब यूक्रेन युद्ध विराम योजना को लेकर ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन नया खाका तैयार कर रहे हैं। युद्ध विराम योजना पर काम करने को लेकर तीनों देशों के बीच सहमति बन गई है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे अमेरिका के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
