वनडे में कोहली जैसा कोई दूसरा शायद ही पैदा हो.सहवाग ने विराट की तारीफ में दिल खोल कर रख दिया

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को जब दुबई के मैदान में उतरेंगे तो वो एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. विराट कोहली अपना 300 वां वनडे मैच खेलने जा रहे हैं और उनकी इस उपलब्धि को लेकर क्रिकेट जगत में उनकी खूब तारीफ हो रही है.भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस मौके पर कोहली की जमकर तारीफ की और साफ-साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वनडे फॉर्मेट में शायद ही उनके जैसा कोई दूसरा क्रिकेटर देखने को मिले.
वनडे में कोहली जैसा कोई दूसरा शायद ही पैदा हो
विराट कोहली के 300वें वनडे से ठीक पहले वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर विराट कोहली को लेकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कोहली की तारीफ में बहुत बड़ा बयान दे दिया. विराट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, विराट कोहली जैसा दूसरा खिलाड़ी शायद ही दोबारा वनडे क्रिकेट में आएगा.
