अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी

आज दिनांक 28.02.2025 को जनपद सोनभद्र से उ0नि0 कैलाश नाथ पाण्डेय पुत्र श्री परमहंस पाण्डेय अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र, श्री कालू सिंह द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह, शॉल व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]