उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित माणा पास में एक ग्लेशियर टूटने से 50-60 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित माणा पास में एक ग्लेशियर टूटने की खबर है। यहां मौके पर 50-60 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है, जिसमें से कुछ मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।राहत और बचाव कार्य जारी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ग्लेशियर टूटने की यह घटना शुक्रवार सुबह की है।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, जिस जगह ग्लेशियर टूटा है, वहां लगभग 57 मजदूर बीआरओ के लिये काम कर रहे थे। मजूदर भी हिमस्खलन की चपेट में आ गये।
घटना की सूचना मिलते ही सेना व आईटीबीपी की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
ग्लेशियर की चपेट में आये 57 मजदूरों में 10 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
खबर लिखे जाने के वक्त तक रेसक्यू अभियान जारी है और 47 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं, जिनको सुरक्षित निकालने के लिये खास अभियान चलाया जा रहा है।
हालांकि प्रशासन ने अभी तक घटना की पुष्टि नहीं की है।
बद्रीनाथ के पास माणा क्षेत्र तिब्बत की सीमा से लगा हुआ एरिया है।
चमोली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और विभागों को अलर्ट रहने को कहा है।
