महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

रितेश शर्मा संवाददाता शक्ति नगर सोनभद्र

सोनभद्र/शक्तिनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोनभद्र और शक्तिनगर में भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भोलेनाथ की बारात में भूत-प्रेत, राजा-महाराजा और अनेक देवी-देवताओं के प्रतीक स्वरूपों ने माहौल को अलौकिक बना दिया। गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली बारात के स्वागत में पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। बारात विवेकानंद चौक, यादव स्थान, एनटीपीसी महाप्रबंधक आवास, सीजीएम आवास, संजीवनी चिकित्सालय और विद्यालय मार्ग से होते हुए शिव मंदिर पहुंची। यादव मिल्क डेयरी और श्याम जनरल स्टोर की ओर से बारातियों को मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया गया, जबकि 1/B निवासियों ने जलपान की व्यवस्था की। एनटीपीसी आवास पर वंदना समाज की महिलाओं और परियोजना प्रमुख ने पूरे विधि-विधान से शिव आरती कर बारात का स्वागत किया। सीजीएम आवास पर भी आरती उतारकर भगवान शिव की पूजा की गई और बारातियों का अभिवादन हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं कुछ देर के लिए बाधित हुईं, लेकिन आयोजकों की तत्परता से सब कुछ जल्द ही सुचारू हो गया। बारात के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, और “जलेबी मैन ऑफ द मैच” आयोजन का खास आकर्षण मुख्य रूप से सहयोग रहा शिव कुमार सविता , राजू ठाकुर बहुत शुक्ला ऋषि शुक्ला सौरभ कुमार आलोक पांडे आशीष कुमार राजपूत सहित सैकड़ों भक्तों ने बाराती बनकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। अंत में, शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बारात का समापन हुआ। भक्तों ने महादेव से परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, और शिवरात्रि का पर्व एक यादगार उत्सव बन गया।
