अफगानिस्‍तान ने फिर किया बड़ा उलटफेर, इंग्‍लैंड को बुरी तरह रौंदकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर किया


इब्राहिम जादरान के 177 रन के बाद अजमतुल्लाह उमरजई के 5 विकेट की बदौलत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 8वें मैच में अफगानिस्‍तान ने इंग्‍लैंड को मात देकर बड़ा उलटफेर कर दिया।अफगानिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 325 रन बनाए थे। जवाब में जो रूट के शतक के बाद भी इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम 317 रन पर सिमट गई। अफगानिस्‍तान ने 8 रन से इस मुकाबले को जीतकर इंग्‍लैंड को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है।

37 रन पर खो दिए थे 3 विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 37 के स्‍कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। रहमनुल्‍लाह गुरबाज ने 15 गेंदों पर 6 रन बनाए। उनके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 4 और रहमत शाह ने 4 रन बनाए।

इसके बाद इब्राहिम जादरान और कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने चौथे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। आदिल राशिद ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने 30वें ओवर में शहीदी को बोल्‍ड किया। शहीदी ने 67 गेंदों पर 40 रन बनाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]