पूर्व कर्मचारियों की मांग: खड़िया क्षेत्र में नई कंपनी Kalinga Commercial Corporation Limited में समायोजन की अपील
पूर्व कर्मचारियों की मांग: खड़िया क्षेत्र में नई कंपनी Kalinga Commercial Corporation Limited में समायोजन की अपील

संवाददाता रितेश शर्मा
सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। खड़िया क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी रोजी-रोटी को सुरक्षित रखने के लिए महाप्रबंधक, एन.सी.एल. खड़िया क्षेत्र को एक ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि खड़िया क्षेत्र के ओपनकास्ट माइनिंग कार्यों में नई टेंडर प्राप्त कंपनी Kalinga Commercial Corporation Limited में पूर्व में कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित किया जाए। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्ष 2014 से M/S BGR माइनिंग एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और 2019 से VPR Mining Infrastructure Pvt Ltd में निरंतर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने परियोजना के विकास और खड़िया क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। परंतु कंपनियों के बदलने के कारण उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है: “हमने वर्षों तक अपनी मेहनत और अनुभव से खड़िया क्षेत्र के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। नई कंपनी में हमें समायोजित किया जाना चाहिए, ताकि हमारे अनुभव और कौशल का सही उपयोग हो सके, और हमारे परिवारों का भरण-पोषण भी सुनिश्चित हो सके।” ज्ञापन की मुख्य प्रतिलिपियां इन अधिकारियों को भेजी गईं: अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एन.सी.एल. सिंगरौली, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक), खड़िया क्षेत्र। थाना प्रभारी, शक्तिनगर, सोनभद्र
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शामिल कर्मचारी: आनंद चौब, धोनी पटेल, करण कुमार, राजू ठाकुर, अंबुज शुक्ला, ऋषि शुक्ला, अनिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गुप्ता। कर्मचारियों ने प्रशासन से इस विषय में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके और क्षेत्र का खनन कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
