अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री कालू सिंह द्वारा आज अपने कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग की समीक्षा की गई

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री कालू सिंह द्वारा आज दिनांक 20.02.2025 को अपने कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग की समीक्षा की गई। जिसमें डीसीआरबी, आईजीआरएस, मॉनिटरिंग सेल, सम्मन सेल, वाचक पुलिस अधीक्षक, सीसीटीएनएस सेल द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी संबंधित को सीएम डैशबोर्ड संबंधित परियोजना से संबंधित कार्यवाही को माह के अंत तक पूर्ण करते हुए संबंधित पोर्टल पर डाटा फीडिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
