नदी में डूबने से नाबालिक युवक की हुई मौत
नदी में डूबने से नाबालिक युवक की हुई मौत

म्योरपुर संवाददाता
म्योरपुर-सोनभद्र। मयोरपुर थाना क्षेत्र के पतेरीटोला गांव के समीप जटखेर नदी में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ टोला निवासी प्रमोद यादव म्योरपुर में मून स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल के समीप किराए का मकान लेकर रहते थे।मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे उनका पांच वर्षीय लड़का रितेश यादव अपने दोस्तों के साथ घर से सौ मीटर दूर स्थित जटखेर नदी की ओर गया था तभी अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को पानी से निकाल कर सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र के उपस्थित चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत लाया घोषित कर दिया।बालक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और वे अस्पताल परिसर में ही दहाड़े मारकर रोने लगे।सूचना पाकर पहुंचे एस आई शिवकुमार ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
