भोजपुरी फिल्म “जय संतोषी मां” का ट्रेलर और फर्स्ट लुक रिलीज, रानी चटर्जी – स्मृति सिन्हा और जय यादव की तिकड़ी करेगी भक्तों को मंत्रमुग्ध

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा और अभिनेता जय यादव स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म “जय संतोषी मां” का फर्स्ट लुक और ट्रेलर आज भव्य रूप से लॉन्च कर दिया गया। वहीं जी बायस्कोप इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जल्द ही किया जाएगा। यह फिल्म रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और प्राइड ऑफ एशिया फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसके निर्माता निशांत उज्जवल और धर्मेंद्र के मेहरा हैं। फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा ने इस पौराणिक और भक्ति से ओत-प्रोत फिल्म को एक भव्य प्रस्तुति देने की पूरी कोशिश की है।


