साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक के फोन पे ऐप से गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति को ट्रांसफर हुए 12000/- रुपये कराए गए वापस
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक के फोन पे ऐप से गलती से किसी अज्ञात व्यक्ति को ट्रांसफर हुए 12000/- रुपये कराए गए वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा आवेदक जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रामसूरत सिंह निवासी खुटहा थाना घोरावल द्वारा फोन पे ऐप पर गलती से 12000/- रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति को ट्रांसफर हो गए थे। उपरोक्त प्रकरण की जांच के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का 12000/- रुपये उनके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।
