IPL 2025: फैंस को लगा बड़ा झटका, आईपीएल मैच देखने के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। सीजन-18 की शुरुआत से पहले फैंस को अब बड़ा झटका लगा है। क्रिकेट फैंस अब 29 रुपये में आईपीएल 2025 के मैच नहीं देख पाएंगे। दरअसल, पिछले सीजन 29 रुपये के सब्सक्रिप्शन के साथ फैंस जियोसिनेमा पर मैच देख सकते थे, लेकिन अब इसके लिए फैंस को ज्यादा पैसे देने होंगे।जियोसिनेमा और हॉटस्टार मर्ज होने के बाद फैंस को ये बड़ा झटका लगा है। जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के विलय के बाद शुक्रवार को नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार लॉन्च किया गया।
मैच देखने के लिए खर्च करने को होंगे पैसे
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, फैंस बिना सब्सक्रिप्शन के आईपीएल मैच के केवल कुछ मिनट ही देख पाएंगे। मुफ्त मिनट समाप्त होने के बाद, उन्हें सब्सक्रिप्शन पेज पर निर्देशित किया जाएगा, जिसमें 149 रुपये से शुरू होने वाले प्लान होंगे।
