GIS से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा दावा; बोले-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वैसे तो इन दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) की तैयारियों को लेकर बीजी हैं। इसके अलावा भी सीएम मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए काम कर रहे हैं।इसी कड़ी में उन्होंने ‘मध्य प्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति 2025’ को मंजूरी दी है। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने दावा किया है कि भविष्य में मध्य प्रदेश ड्रोन निर्माण हब बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह फैसला प्रदेश को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी का मेजर सेंटर बनाने के लिए लिया है।
